रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: रामपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एग्रोक्लाइमेटिक जोन का तीन दिवसीय वृहद किसान मेला 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह मेला प्रतिदिन प्रात: 10:00 बजे से पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र में लगेगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मेले को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकों,आधुनिक कृषि पद्धतियों और कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अपने विभागीय स्टॉल लगाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है...