रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: शहर के सिविल लाइंस स्थितआदर्श रामलीला ग्राउंड में आगामी 29 सितंबर को श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से एक भव्य श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस धार्मिक आयोजन में कोलकाता से प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल, वृंदावन से कुंज बिहारी, जयपुर से अभिषेक नामा और बरेली से उत्कर्ष अरोरा अपनी सुरीली आवाज में बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रामलीला महोत्सव में दो भजन संध्या, कवि सम्मेलन और दंगल होंगे आकर्षण का कें...