Rampur News: 28वें वेद महोत्सव के लिए आर्य समाज ने निकाली प्रभात फेरी
रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: रामपुर। आर्य समाज ज्वालानगर, सिविल लाइंस की ओर से 28वें वेद महोत्सव एवं 21 कुंडीय वैदिक महायज्ञ में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को महोत्सव में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया। प्रभात फेरी आर्य एग्रीकल्चर स्टोर, रियान मार्केट के निकट से शुरू हुई। यह शाहबाद रोड, कृष्णा विहार, न्यू कृष्णा विहार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और अजीतपुर की गलियों से होकर गुजरी। इसके बाद विष्णु विहार और शिव विहार की गलियों में जनसंपर्क करते हुए किटप्लाई रोड से वापस आर्य एग्रीकल्चर स्टोर पर संपन्न हुई। इस दौरान आमजन से वेद महोत्सव और वैदिक महायज्ञ में शामिल होने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: 22 से 24 अक्टूबर तक होगा आर्य समाज का 28वां वेद महोत्सव आयोजकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.