Rampur News: 27 अक्टूबर को निकलेगी भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। भगवान वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी के तत्वावधान में 27 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम छह बजे राधा रोड स्थित वाल्मीकि कॉलोनी से प्रारंभ होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजित सभा में सर्वसम्मति से नितिन कटारिया सरदार जी को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। सभा में शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। शोभायात्रा राधा रोड वाल्मीकि कॉलोनी से शुरू होकर एलआईसी चौराहा, एसपी आवास, डीएम आवास, डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, थाना सिविल लाइंस, स्टेशन रोड और मेन मार्केट से होते हुए पुनः वाल्मीकि कॉलोनी पार्क पहुंचकर संपन्न होगी। कमेटी ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.