Rampur News: 22 अक्टूबर को विशाल संकीर्तन, 23 को होगा भंडारा
रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: ज्वाला नगर स्थित श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 22 अक्टूबर को विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम का गुणगान कर उनकी महिमा का बखान करेंगे। वहीं, 23 अक्टूबर को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से उत्सव में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.