रामपुर, जुलाई 15 -- Rampur News: रामपुर। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) सेंटर, साईं विहार कॉलोनी ज्वाला नगर के तत्वावधान में आगामी 20 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन के सेवादारों ने बताया कि रथ यात्रा सांय 4:00 बजे राम चौक से प्रारंभ होकर आगापुर रोड, लक्ष्मी नगर और भाजपा कार्यालय होते हुए रात्रि 8:00 बजे ज्वाला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। रथ यात्रा संपन्न होने के बाद रात्रि 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जारएगा, जिसमें सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: रथ यात्रा को सफल बनाने को लेकर इस्कॉन की तैयारी पूरी इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए उज्जवल सुंदर दास प...