रामपुर, जुलाई 17 -- Rampur News: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) सेंटर, साईं विहार कॉलोनी ज्वाला नगर के तत्वावधान में आगामी 20 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन के सेवादारों ने बताया कि रथ यात्रा दोपहर 4:00 बजे फल मण्डी, राम चौक से प्रारंभ होकर आगापुर रोड, लक्ष्मी नगर और भाजपा कार्यालय होते हुए रात्रि 8:00 बजे ज्वाला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। रथ यात्रा संपन्न होने के बाद रात्रि 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए उज्जवल सुंदर दास प्रभु जी, किशन कुमार दास, अरुणोदय कीर्तन दास सहित इस्कॉन के तमाम भक्तगण घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा में ...