Rampur News: 2.80 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक पर केस
रामपुर, जुलाई 15 -- Rampur News: शहर कोतवाली क्षेत्र के बैनजरीपुरा उर्फ घाटमपुर निवासी मुजम्मिल हुसैन ने आरोप लगाया कि मणिपुर निवासी जाकिर हुसैन ने खुद को सुपारी और संबंधित व्यापार का कारोबारी बताते हुए कम कीमत पर माल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि पहले आरोपी ने नकद और बाद में ऑनलाइन माध्यम से कुल 2.80 लाख रुपये ले लिए, लेकिन माल नहीं भेजा। रुपये वापस मांगने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाकिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हैंडलूम व्यापारी से 1.77 लाख रुपये की कथित ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.