Rampur News: 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने में दो पर केस
रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: थाना पटवाई क्षेत्र के गांव नानकार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित रामौतार पुत्र रामदयाल ने बताया कि गांव कनौबी निवासी सुरजन पुत्र झंडू और उसकी साथी मानवी पुत्री चंद्रपाल आसपास के गांवों में धान की पौध लगाने का ठेका लेते थे। इसी दौरान उसकी बेटी पूजा भी उनके साथ मजदूरी पर धान की पौध लगा रही थी। काम के दौरान पूजा की मानवि से जान-पहचान हो गई थी और इसी वजह से मानवी उसके घर भी आती-जाती थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे मानवि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। शाम तक बेटी घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि सुरजन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.