रामपुर, अक्टूबर 4 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में करीब 16 वर्षीय किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां गीता ने बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा निवासी एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। काशीराम कॉलोनी शाहबाद गेट निवासी गीता ने तहरीर में बताया कि उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी तनु दो अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान मुल्लाखेड़ा, बिलासपुर निवासी सौरभ, जिसके पिता का नाम तहरीर में मालूम नहीं बताया गया है, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और फोन के जरिये उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...