Rampur News: 14 अगस्त को व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में मनाया जाएगा आजादी की उड़ान महोत्सव
रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: रामपुर। व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की ओर से 14 अगस्त को विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आज़ादी की उड़ान का आयोजन किया जाएगा। उत्सव पैलेस में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे से होगा। विद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस विशेष समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के गौरव की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं नाटिकाओं के माध्यम से भारत की गौरवशाली विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय त्याग को नमन करेंगे। विद्यालय प्रशासन ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों से उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्वतंत्रता दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.