रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। अखिल भारतीय राज्य सरकार फेडरेशन के आह्वान पर सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे से एक जनवरी 2026 से पूर्व के पेंशनरों को बाहर रखे जाने के विरोध में मंगलवार को आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व आमसभा का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने की मांगधरना-प्रदर्शन का आयोजन सभा के उपरांत पेंशनरों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को पेंशनरों के साथ सरासर अन्याय और भेदभाव करार दिया। संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की व्यवस्था थी, जिसे आठवे...