Rampur News: 12 लाख हड़कर दूसरी जमीन का कराया बैनामा,तमंचा ताना
रामपुर, अगस्त 30 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि जमीन बेचने के नाम पर रकम लेने के बाद आरोपियों ने दूसरी जमीन के कागजात तैयार कर दिए। रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचने पर फर्जीवाड़े का पता चला तो विरोध करने पर पीड़ित को तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। गंगापुर आवास विकास निवासी रमेश चंद्र सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और अफजलपुर पट्टी जुठिया निवासी एहमद नबी आरोपी राजू को जानते थे। राजू ने वर्ष 2023 से दिसंबर 2025 के बीच दोनों से निजी कार्य के लिए करीब 12 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम लौटाने के लिए उसने अपनी कृषि भूमि बेचने की पेशकश की। राजू ने पनवड़िया भमरौआ रोड के अंदर स्थित गाटा संख्या 108/1 की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.