रामपुर, अक्टूबर 10 -- Rampur News: फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सिविल लाइन्स के श्री शिव मंदिर में श्री ज्वालाजी सिद्धपीठ धाम के तत्वावधान में 11 अक्टूबर से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी भक्तों के कल्याणार्थ और मनोकामना पूर्ति के लिए अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का अनुष्ठान आयोजित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्णता के लिए प्रतिदिन मां ज्वाला जी की दुर्गा चालीसा का 27 बार पाठ कर सकते हैं तथा मां भगवती को नौ दीपक अर्पित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और मां दुर्गा के आगमन का वाहन यह भी पढ़ें- नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त: 11 अक्टूब...