Rampur News: 100 मीटर दौड़ में अनस और गुलफ्शा अव्वल
रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: सैदनगर। करनपुर में गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दौड़ लंबी कूद, ऊंची कूद, के अलावा विभिन्न प्रकार के खेल कराए गए। विकासखंड सैदनगर के करनपुर विद्यालय में हुई प्रतियोगिता के दौरान न्याय पंचायत के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर रेस में अनस और बालिका वर्ग रेस में गुलफशा जूनियर स्कूल इमरता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त न्याय पंचायतों पर एक दिवसीय बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बालक बालिकाओं को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सैदनगर के ब्लाक अध्यक्ष रहमत अली द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: कबड्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.