रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: शाहबाद। गौवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में जमानत पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर की जमानत अदालत ने निरस्त कर दी। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शाहबाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव ओसी निवासी शरीफ शाहबाद कोतवाली का पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर है। वह गौवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में जमानत पर था। मामले में पुलिस की ओर से न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत निरस्त करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।पुलिस ने वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शरीफ के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।

हिंद...