रामपुर, अक्टूबर 2 -- Rampur News: रामपुर। केमरी क्षेत्र में करीब छह दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए थे। पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना 25 सितंबर की रात जिवाई जदीद गांव के पास हुई थी। खानपुर जदीद निवासी मोहम्मद रजी ने बताया कि उनके भाई बाइक से घर जा रहे थे, तभी एक बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे उनकी बाइक ट्रक में घुस गई और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बरेली में इलाज चल रहा है। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...