रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: स्वार। ग्राम सोनकपुर पुलिया के पास तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में बाइक सवार अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बजावाला निवासी सत्तार अली की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ मौजूद करीब 10 वर्षीय बच्ची अलशिफा घायल हो गई थी। बजावाला निवासी जब्बार पुत्र अख्तर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई सत्तार अली और भतीजी अलशिफा को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से स्वार की ओर जा रहे थे।

हादसे का विवरण दोپहर करीब 12 बजे सोनकपुर पुलिया के पास सामने से आ रही कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्तार अली के सिर, शरीर और पैर में गंभीर चोटें आ...