रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: रामपुर-मुरादाबाद मार्ग पुल की एप्रोच का किनारा आठ से दस फिट खिसक गया है। एप्रोच के खिसकने से मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है। प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती हैं। ऐसे में पुल की एप्रोच के किनारे का बड़ा हिस्सा खिसकना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा हैं। अगर समय रहते ही एप्रोच की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और खराब हो सकती हैं। जनपद में 75 पुल है। जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी लोनिवि की है। 29 छोटे-बड़े पुल निर्माण, 46 पुल प्रांतीय खंड के अधीन है। लेकिन दोनो खंडों के अधीन पुल की स्थिति काफी दयनीय है। पिछले दिनों निर्माण खंड की ओर से रास डांडिया पुल, प्रांतीय खंड के अधीन अटारिया एपीजे अब्दुल कलाम पुल की मरम्मत कराई गई है। अब रामपुर-मुरा...