Rampur News: हादसा : स्कूल बस की चपेट में आकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: स्वार। स्कूल की बस की चपेट में आने से गुरुवार को ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आवान (ढाई वर्ष) पुत्र फैसल निवासी ग्राम बैंजनी थाना टांडा अपने नाना नामे अली के घर मेहंदीनगर आया हुआ था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए नामे अली के घर के पास रुकी थी। इसी दौरान एक बच्चा बस से उतर रहा था और आवान बस के बराबर में खड़ा था। बताया जाता है कि बस चलने के दौरान मासूम उसकी चपेट में आ गया और पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.