Rampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
रामपुर, नवम्बर 24 -- Rampur News: बिलासपुर। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे किसान की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के पदपुरी गांव निवासी हरनंदन का 26 वर्षीय पुत्र ओमेंद्र कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह खेत में गन्ने की फसल कटवाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे गन्ने के ऊपर बैठ गया। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा होते ही आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.