रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: रामपुर। रविवार की सुबह क्षेत्रवासियों के लिए राहत और आफत दोनों का मिला-जुला पैगाम लेकर आई। सुबह से ही आसमान में कभी तीखी धूप तो कभी बादलों की ओट का खेल चलता रहा। इस बीच चली ठंडी और सुहानी हवाओं ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत दिलाई। हालांकि, इस सुहावने मौसम के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों के छुट्टी के मजे की हवा निकाल दी। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच जहां एक तरफ लोगों ने पार्कों और घरों की छतों पर सुहावने मौसम का आनंद लिया, वहीं दूसरी तरफ बार-बार होती बिजली की ट्रिपिंग और लंबी कटौती ने पूरी राहत पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, पारा पहुंचा 27 डिग्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...