Rampur News: हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। पवित्र श्रावण माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर पूरे क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयकारों से गुंजायम हो उठे। तड़के से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं और कांवरियों की लंबी कतारें देखने को मिली। विभिन्न पवित्र नदियों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही मुख्य पुजारी द्वारा विशेष आरती की गई, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। कांवड़िये के जत्थों ने नाचते-गाते और भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया। मंदिर प्रबंध समितियों द्वारा कांवड़ियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.