रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुरमतनगर टांडा में एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा कराई गई निशानदेही के बाद बनाई गई पक्की मेड़ तोड़ने और पिलर उखाड़ने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर न्यायालय के आदेश की अवमानना और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मोहल्ला हुरमतनगर टांडा निवासी खलील अहमद ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने एसडीएम से जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी। एसडीएम न्यायालय ने दो दिसंबर 2025 को गुण-दोष के आधार पर पक्की ठियाबंदी का आदेश पारित किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: मेढ़ तोड़ने का आरोप, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज इसके बाद हल्का कानूनगो प्रेमलाल और लेखपाल रिजवान अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर पक्की निशानदेही...