रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मृत मिले 50 वर्षीय किसान की मौत हथौड़ी पोटाश बनाते समय हुए हादसे के कारण हुई थी। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। स्वार के शिवपुरी निवासी बालक राम (50) पुत्र चेतराम का शव शनिवार रात उनके घर में मिला था। उनका एक हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। घटना के समय बालक राम घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी काशीपुर में मजदूरी करने गई हुई थीं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पटास और गंधक जैसे विस्फोटक पदार्थों के संपर्क में आने से हुआ विस्फोट सामने आया है। जांच में सामने आया है कि बालक राम हथौड़ी पोटाश बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके में उनका हाथ बुरी तरह फट...