रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव में दुकान पर हजामत बनवा रहे पहलवान के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पहलवान के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिश के चलते हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मिलक कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। खाता नगरिया निवासी नवाब उल्ला खां के अनुसार, उनके पिता नईम उल्ला खां शाम करीब 5 बजे गांव की एक दुकान पर हजामत बनवा रहे थे। इसी दौरान खाता कलां निवासी चांद साहब कथित रूप से दुकान में घुस आया और उनके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उनके सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। इसके अलावा शरीर पर भी कई चोटें आईं। शिकायती पत्र के मुताबिक, आरोपी ने पहलवान को दुकान से बाहर घसीटकर जम...