Rampur News: हंगामा : युवती के पिता ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब एक युवती के पिता ने अपनी बेटी की जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर हंगामा कर दिया। घटना के बाद समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और विवाह की सभी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद नवविवाहित जोड़े को पुलिस सुरक्षा में उनके घर पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार, ज्वाला नगर निवासी युवक का विवाह, आगापुर रोड निवासी युवती के साथ कराया गया। विवाह की रस्मों के दौरान गगन का पूरा परिवार समारोह में मौजूद था, जबकि युवती के परिवार का कोई भी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित नहीं था। बताया जाता है कि जब युवती के परिजनों को विवाह की जानकारी मिली त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.