Rampur News: सड़क हादसे में महिला की मौत पर चालक पर केस
रामपुर, अक्टूबर 7 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव निवासी राधेश्याम के 30 अगस्त को पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक से रामपुर से अपने घर जा रहे थे। दीक्षित पेट्रोल पंप के आगे, नारायणपुर गांव से पहले पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुन्नी देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मुन्नी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक सप्ताह इलाज चलने के बाद छह सितंबर को उनकी मौत हो गई। इस मामले की छह अक्टूबर को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर सिविल लाइंस थाने में सात अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.