Rampur News: सड़क हादसे में चालक पर केस दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 10 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार का भाई राकेश कुमार अपनी पत्नी कुसुम को बाइक पर पीछे बैठाकर भमरौआ मंदिर से अपने घर लौट रहे थे। जब वे भमरौआ पनवडिया मार्ग पर लाइफ फैक्ट्री के पास अपनी साइड में धीरे-धीरे वाहन चलाते हुए पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर के चालक ने वाहन को अत्यधिक तेजी, लापरवाही और गलत दिशा में चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार राकेश कुमार और उनकी पत्नी कुसुम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ के डर से कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को वर्तमान में मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक पर केस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.