रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: सैदनगर, रामपुर, संवाददाता। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को जाने वाले मुख्य रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। बैरियर कम पड़ने के कारण पुलिस ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़े कर दिए हैं। चौराहों पर मौजूद पुलिस हर आने जाने वाले पर सख्त नजर जमाए हुए हैं।मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर 10 दिन छात्रों का धरना चला था। भवन ध्वस्त के आदेश पर रोक लगाने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया था। धरना समाप्त होते ही पुलिस ने विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुलिस मौजूद है। पुलिस ने विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग हमसफर चौक पर बैरियर लगा दिए हैं। यह भी पढ़ें- फीस बढ़ोतरी और छात्र निष्कासन पर उबाल, 1090 चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन जबकि स्वार रोड काश...