रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: नगर के दढ़ियाल मार्ग से प्रिंस धर्मकांटे के बराबर काजीपुरा, मोतीनगर नई आबादी होते हुए ठंडी सड़क नहर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग जलभराव से बेहाल है। जल निकासी के लिए नालियां नहीं होने के कारण कई दिनों से गंदा पानी सड़क पर जमा है। हालात यह हैं कि मुख्य मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है और राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दढ़ियाल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित प्रिंस धर्मकांटे के बराबर से यह प्रमुख मार्ग काजीपुरा और मोतीनगर होते हुए ठंडी सड़क नहर तक जाता है। आसपास के घरों और अन्य स्थानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही फैल रहा है। जलभराव के चलते दुकानों, गोदामों और घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। नगर पालिका वार्ड सात के सभासद एम...