Rampur News: सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
रामपुर, अक्टूबर 1 -- Rampur News: रामपुर। पुराने रोड स्थित एक कैंटीन के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित राहुल कुमार ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। राहुल कुमार के अनुसार वह 20 सितंबर की रात पुराने रोडबेज के निकट अपने मित्रों से मिलने कैंटीन गया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी। रात करीब दस बजे वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.