Rampur News: स्वीपर मशीन प्रकरण में वीसी से पेश हुए आजम-अब्दुल्ला
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: रामपुर। नगर पालिका की स्वीपर मशीन धोखाधड़ी कर कब्जाने के आरोप मेंं शनिवार को आजम खां और अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। हालांकि, बचाव पक्ष के स्थगन के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 17 अगस्त को सुनवाई होगी। मालूम हो कि पूर्व में नगर पालिका की स्वीपर मशीन धोखाधड़ी कर कब्जाने के आरोप में आजम खां और अब्दुल्ला आजम समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में जेसीबी से खुदायी कराकर मशीन को टुकड़ों में बरामद किया था। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को केस में सुनवाई थी, जिसके लिए जिला जेल से आजम खां और अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्र्रेंंसग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। हालांकि, बचाव पक्ष के स्थगन के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.