Rampur News: स्वार मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: स्वार। नगर के मोहल्ला चक स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौहब्बतनगर निवासी नदीम मियां पुत्र नजाकत मियां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला चक में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी कर नमाज पढ़ने चले गए। पीड़ित के अनुसार करीब दो बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.