रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। रविवार रात करीब 10 बजे से सोमवार दोपहर तक करीब 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई, वहीं सुबह से दोपहर तक आपूर्ति बहाल न होने से दैनिक कामकाज भी प्रभावित रहा। बिजली न आने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। इससे लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बिजली से संचालित दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित रहा। लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने से नगरवासियों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी दिखाई दी। नगरवासियों का आरोप है कि लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद विभाग की ओर से कटौती का कारण और बिजली बह...