रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: स्वार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को नगर स्थित मुख्य कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। नगर एवं तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने स्वार के सरकारी अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी (काला पीलिया) की दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए जल्द धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया। अनवर अली ने कहा कि स्वार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग काला पीलिया (हेपेटाइटिस-बी) बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके बावजूद मरीजों को दवा लेने के लिए रामपुर जिला अस्पताल जाना पड़ता है, जहां उन्हें लंबी कतारों में लगकर दवा प्राप्त करनी पड़ती है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वार तहसील की करीब एक से डेढ़ लाख आबादी को स्थान...