रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: स्वार। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को स्वार नगर अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह से ही नगर में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नात-ए-पाक की सदाओं और पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में लगाए गए नारों से पूरा नगर गूंज उठा। भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी में स्वार-टांडा के विधायक शफीक अहमद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जुलूस का इस्तकबाल करते हुए अकीदतमंदों का हौसला बढ़ाया और जुलूस के साथ चलकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। विधायक की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और जुलूस में शामिल लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया。 यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जश्न ए म...