रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: स्वार। थाना दिवस में शनिवार को एसपी अनिल कुमार सिंह एवं एसडीएम राज कुमार भास्कर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना दिवस की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने की। इस दौरान मेहंदी नगर निवासी दीपा रानी ने गांव के ही एक युवक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं मसवासी निवासी अफसर अली ने चक मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।मझरा खुशहालपुर निवासी गुलफ्शा ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: समाधान दिवस में ज्यादातर आए जमीन विवाद के प्रकरण जबकि मुंशीगंज निवासी मोहम...