Rampur News: स्वार में चार नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: रामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से चार नवंबर को राजकीय महाविद्यालय, राजानगर स्वार में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की राष्ट्रीय, प्रदेश और जनपद स्तर की कंपनियां प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, फार्मेसी, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और नर्सिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और बायोडाटा साथ लाना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। विभाग के अनुसार, मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.