रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: बिलासपुर। भारत विकास परिषद शाखा के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम केमरी रोड स्थित हरिनगर कॉलोनी में पालिका द्वारा विकसित स्वामी विवेकानंद पार्क में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील खेड़ा तथा पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।साथ यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सेवा, संस्कार और समर्पण का लिया संकल्प ही भारत विकास परिषद द्वा...