रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: शाहबाद। मोहल्ला फर्राशान निवासी रिजवान ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कोर्ट के स्टे के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया है। रिजवान के अनुसार, 6 अगस्त को कोर्ट ने विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद 12 अगस्त को अन्य लोगों के नाम इसका बैनामा करा दिया गया। आरोप है कि उसी दिन आरोपियों ने उसकी दुकान के ताले तोड़ दिए और विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट व धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...