रामपुर, अक्टूबर 7 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र में स्कूल परिसर में जबरन घुसकर महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लाल मस्जिद चौकी मदरसा कोहना निवासी सरवत जहां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पांच अक्तूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। सरवत जहां लाल मस्जिद स्थित अपने स्कूल में बैठी थीं। आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना तीन लोग जबरन स्कूल परिसर में दाखिल हो गए। इनमें सेंट्रल कॉलोनी सिविल लाइंस निवासी जैद खान नबी खान और कैफ खान नबी खान शामिल हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जेठ के बेटों पर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप आरोप है कि तीनों ने बातचीत के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने ...