Rampur News: स्कूल गई 18 वर्षीय युवती लापता, तीन युवकों पर ले जाने का आरोप
रामपुर, अगस्त 16 -- Rampur News: रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्कूल गई 18 वर्षीय युवती के वापस घर न लौटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने तीन युवकों पर साजिश रचकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पसियापुरा निवासी मोबिना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी समसबा छह अगस्त को सुबह करीब आठ बजे विद्या मंदिर स्कूल गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों को जानकारी हुई कि पंजाबनगर निवासी उवैश पुत्र वज्जाद, वज्जाद और दिलशाद पुत्रगण नामालूम उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजन जब आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला और घर के लोग फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.