Rampur News: स्कूलों में होगा सेफ्टी ऑडिट, बीएसए ने दिए निर्देश
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्कूल सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में विद्यालय स्तर पर गठित स्कूल सेफ्टी ऑडिट टीम के सदस्यों के अधिकृत पहचान-पत्र का सत्यापन करने के बाद ही ऑडिट की कार्रवाई शुरू कराने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार ऑडिट के दौरान विद्यालय भवन, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, खेल मैदान एवं अन्य संभावित जोखिमों से संबंधित बिंदुओं का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को ऑडिट टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा आवश्यक अभिलेख व जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.