रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़े कदम उठाए गए हैं। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि विद्यालयों में केवल सफाईकर्मियों की तैनाती कर देना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी दैनिक उपस्थिति, काम की गुणवत्ता और सफाई की नियमितता पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ग्राम पंचायतवार 680 सफाईकर्मियों को अस्थायी रूप से तैनात किया गया है। ये सफाईकर्मी प्रतिदिन निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई का जिम्मा संभालेंगे। जिला...