रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: सोमवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। सुबह-सुबह अचानक बदले मौसम के मिजाज ने पूरे शहर को खुशनुमा बना दिया। आसमान में तड़के से ही काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, जिसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस से निजात मिली। दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोग बारिश में भीगते नजर आए, तो वहीं बच्चों ने भी सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...