Rampur News: सोते समय चार साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौत
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में बुधवार सुबह सांप के डसने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामनिवास की चार वर्षीय बेटी प्रियांशी मंगलवार रात घर में सो रही थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे सोते समय उसे सांप ने डस लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे देसी दवा दिलाने के लिए ले गए। इसके बाद उसे सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.