रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: सैफनी। नगर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे से शनिवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे बिजली कट से गर्मी में लोग परेशान रहे और पेयजल समेत घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। बिजली कर्मी ने बताया कि फॉल्ट होने से सप्लाई बाधित रही। नगर निवासी नमन रस्तोगी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए जिलाधिकारी और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...