Rampur News: सैफनी में बूंदाबांदी के बीच रामगंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: सैफनी। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रुक-रुककर होती बूंदाबांदी भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। हल्की बारिश के बावजूद सुबह से ही नगर के समीप स्थित रामगंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु रामगंगा घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। भोर की पहली किरण के साथ ही रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते घाट पर स्नानार्थियों की काफी भीड़ लग गई। बारिश की हल्की फुहारों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ स्नान करते नजर आए। घाट पर महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की खासी भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.