रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: सैफनी में गुरुवार रात थाना क्षेत्र के मडैयान गौर गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकब लगा लिया, जिसमें दो घरों में वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। जबकि दो घरों में चोरी का प्रयास सफल नहीं हो सका। बताया गया कि गांव निवासी विधवा असगरी अपने बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान संदूक से निकाल लिया। वहीं, निजामुद्दीन के घर में उसकी दो बेटियां कमरे में सो रही थीं। चोर द्वारा सो रही बेटी नाजमा(विवाहिता) के कान से कुंडल और नाक की लौंग निकालते समय आंख खुल गई। इससे पहले की वो चोर को पकड़ पाती, चोर कुंडल खींखकर नकब के रास्ते बाहर निकलकर फरार हो गया।ग्रामीणों ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी। श...